Chhattisgarh

Free Mega Health Camp Held at Gurukul College

rana 11 Nov 2025 1 min read
Advertisement

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ निशुल्क “मेगा स्वास्थ्य शिविर” — छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर (छत्तीसगढ़), मेघा तिवारी की रिपोर्ट: गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बेटर भारत एवं माँ फाउंडेशन तथा आशा देवी रेखचंद दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क “मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प” का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता के महत्व को समझाना था। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों ने अपनी सेवाएं दीं:

  • स्त्री रोग जांच – आई.एल.एस. हॉस्पिटल
  • नेत्र परीक्षण – ए.एस.जी. हॉस्पिटल
  • डेंटल चेकअप – डॉ. के. डी. जी.
  • मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता – डॉ. आलोक शर्मा
  • सिकल सेल जांच एवं परामर्श – बी.ए.एम. हॉस्पिटल टीम

महाविद्यालय की लगभग 300 छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने इस निशुल्क शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। छात्राओं ने इसे एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल बताया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्म-संवेदनशीलता का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. रात्रि लहरी एवं उनकी टीम डॉ. देवश्री वर्मा, अंशिका दुबे और सरिता वर्मा ने किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी डॉक्टरों, ट्रस्ट सदस्यों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

“स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।” — प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता

रायपुर, छत्तीसगढ़ | स्वास्थ्य जागरूकता | गुरुकुल महिला महाविद्यालय